Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

मंडला, 02 दिसंबर 2025

खरीफ फसल के उपार्जन का कार्य 1 दिसंबर से जिले में शुरू किया गया है। पहले दिन ही अधिकारियों ने केंन्द्रो पर पहुंच कर उपार्जन कार्य का जायजा लिया। इसी कड़ी में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने बहुउद्देशीय सहकारी साख समिति मर्यादित मलारा के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने धान उपार्जन के लिए आवश्यक सुविधाओं, नागरिक आपूर्ति निगम से खरीदी उपरांत परिवहन तथा किसानों को भुगतान के संबंध में जानकारी ली। परिवहन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माल खरीदी उपरांत ट्रकों के माध्यम से गोदाम में परिवहन किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षण कर किसानों को भुगतान की कार्यवाही की जावेगी। इस कार्य के लिए गोदाम में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा मॉनिटरिंग नोडल अधिकारी द्वारा की जा रही है।

सीईओ ने केंद्र के कर्मचारियों से कहा कि उपार्जन केंद्र में कृषकों के लिए नियमित रूप से स्लाट बुक कराते हुए उन्हें निर्धारित दिन और समय पर केंद्र पर बुलवाएं जिससे कृषकों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र में पेयजल, स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था रखें। स्लॉट अनुसार फसल विक्रय करने आये क्षेत्र के कृषकों से भी उन्होंने चर्चा की। इस दौरान सहकारिता के अधिकारी, उपार्जन केंद्र का स्टाफ और क्षेत्रीय कृषक मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दी जिलेवासियों को होलिकोत्सव की शुभकामनाएँ

Reva India News

ब्रम्हकुमारीज के पुण्य स्मरण कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भी आश्रम द्वारा किए जा रहे आयोजन

Reva India News

तीसरी लहर से जीतने सम्मिलित प्रयास जरूरी – श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने की क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों से चर्चा

Reva India News

Leave a Comment