Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम मंडला ने धान खरीदी केन्द्र सेमरखापा और आमानाला का निरीक्षण किया

मंडला 20 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्र सेमरखापा और आमानाला का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों के लिए धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना, छन्ना, कांटा, पंखा, छाया तथा पेयजल का प्रबंध करने को कहा। किसानों को धान खरीदी केन्द्रों में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों का उपार्जन निर्धारित मात्रा में तत्काल खरीदने के निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्रों से उपार्जन की गई फसलों का तत्काल परिवहन करने को कहा। जिससे धान खरीदी केन्द्रों में उपार्जन का भंडारण न हो सके। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

दिव्यांगजनों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है – श्री कुलस्ते रोजगारोन्मुखी योजनाओं से जोड़कर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएं एडव्होकेसी बैठक में केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री के निर्देश

Reva India News

हस्तशिल्पियों को कौशल हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं उपकरण प्रदाय हेतु बजट आवंटित

Reva India News

’अ’ से अक्षर अभियान के प्रथम चरण की परीक्षा का सफल आयोजन हुआ आयोजित परीक्षा में 18 हजार 510 परीक्षार्थी शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment