Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जून 2023

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

मण्डला 29 जून 2023

                जिले में इस वर्ष 1 जून से 29 जून के दौरान 272.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 101.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 170.8 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जून को मंडला में 61.8 मि.मी., नैनपुर में 20 मि.मी., बिछिया में 16.8 मि.मी., निवास में 80 मि.मी., घुघरी में 30.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 19.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 29 जून को 38.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

टाऊनहॉल में रोजगार मेले का आयोजन आज

मंडला 29 जून 2023

                जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा जिनकी उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 30 जून 2023 को नगरपालिका परिसर में रोजगार मेले का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला एवं जिला रोजगार कार्यालय मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार दिवस में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

मंडला 29 जून 2023

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भगतसिंह ग्राम खम्हरिया निवासी की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मृतक के निकटतम वारसान आवेदिका तिलकोबाई को कुल 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

30 जून से रेत खनन कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित

मंडला 29 जून 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिले में 30 जून 2023 की मध्य रात्रि से 1 अक्टूबर 2023 तक समस्त रेत खदानों में खनन कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

समाचार क्रमांक/276/

 

 

 

 

 

 

 

 

15 अगस्त तक मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित

मण्डला 29 जून 2023

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि वर्षाऋतु में मछलियों की वंशवृद्धि के दृष्टिकोण से उन्हें संरक्षण देने के लिए म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 के अंतर्गत 16 जून से 15 अगस्त 2023 तक की अवधि को बंद ऋतु के रूप में अधिघोषित किया गया है। म.प्र. शासन मछली पालन विभाग के अनुसार छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी व नाले से नही है और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अंतर्गत नहीं लाया गया है, को छोड़कर समस्त नदियों, जलाशयों में बंद ऋतु में मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही मत्स्य विक्रय या मत्स्य विनिमय अथवा परिवहन करना भी प्रतिबंधित हैं। इन नियमों के उल्लंघन पर म.प्र. राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1981 की धारा 5 के तहत उल्लंघनकर्ता को एक वर्ष का कारावास या 5 हजार रूपये तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। मत्स्य समितियों, मत्स्य समूहों, निजी मत्स्यपालकों एवं जन साधारण को सूचित किया जाता है, कि वे 16 जून 2023 से 15 अगस्त 2023 तक किसी भी प्रकार का मत्स्याखेट, मत्स्य विनिमय, परिवहन न तो स्वयं करें, न ही इसमें किसी अन्य को सहयोग दें अन्यथा उल्लंघन करने पर उपरोक्त नियमों के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

 

 

 

 

 

 

 

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन प्रक्रिया 5 तक

मंडला 29 जून 2023

                रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में एकलव्य आवासीय योजना के तहत् संचालित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज ने बताया कि प्रथम चरण में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2023 सायं 5 बजे तक है। अनुसूचित जनजाति की ऐसी दसवीं पास छात्राएँ जिनकी परिवार की समस्त स्त्रोतों से कुल आय 1.80 लाख रू. प्रतिवर्ष से कम है, वे संस्था में निःशुल्क प्रवेश के साथ अन्य सुविधायें जैसे- निःशुल्क भोजन, आवास, स्टेशनरी, पुस्तकें तथा 1000/- प्रतिमाह शिष्यावृत्ति के लिए पात्र होंगी। प्रवेश काउन्सलिंग में आवेदन के लिए आवेदक किसी भी नजदीकी एमपी ऑनलाईन में जाकर dte.mponline.gov.in website पर एकलव्य योजनांर्गत मण्डला में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में रजिस्ट्रेशन व च्वाईस फिलिंग कराकर म0प्र0 अतिमहत्वाकांक्षी एकलव्य आवासीय योजना का लाभ प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए पॉलीटेक्निक मण्डला में मो.नं. 7987447600 से संपर्क करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

मण्डला 29 जून 2023

                हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए कौशल एवं तकनीकि विकास योजना 2021 अंतर्गत मंडला जिले के बुनकरों एवं शिल्पियों, स्व-सहायता समूहों, बुनकर सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों से वर्ष 2023-24 के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के लिए 30 जून 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मंडला 8989723206 से संपर्क कर सकते हैं।

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 जुलाई 2023

Reva India News

इन्द्रजीत भण्डारी बने बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण विभाग के जिलाध्यक्ष

Reva India News

ग्राम धमनपानी में पानी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment