Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 23 से 26 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मंडला 20 दिसंबर 2024

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 22 दिसंबर को सायंकाल 4 बजे आदेगांव ग्राम पंचायत पिपरिया जिला नरसिंहपुर से प्रस्थान कर सायंकाल 7 बजे जेवरा आगमन कर रात्रि विश्राम करेंगे। सांसद श्री कुलस्ते 23 दिसंबर 2024 को स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 24 दिसंबर को प्रातः 9 बजे जेवरा जिला मंडला से डिंडौरी के लिए प्रस्थान कर डिंडौरी जिले में आयोजित दिशा कमेटी की बैठक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद सायंकाल 7 बजे जेवरा जिला मंडला आगमन कर रात्रि विश्राम करेंगे। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 25 दिसंबर को प्रातः 9 बजे जेवरा से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे मंडला आगमन कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 26 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जेवरा से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे मंडला आगमन कर जिला दिशा कमेटी की बैठक लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 27 दिसंबर को प्रातः 9 बजे जेवरा जिला मंडला से सिवनी जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

18 को गृह प्रवेश कार्यक्रम

Reva India News

*प्रदेश महामंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ की बैठक ली*

Reva India News

आनंद उत्सव 14 से 28 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment