Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार को माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

मंडला 9 जनवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा गुरूवार को माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में आयोजित संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगण माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में हजारों की संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान ’पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई, इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय-जय नर्मदे, हर-हर गंगे, जय सिया राम, जय राधे कृष्णा और जय-जयकार किया गया। पंचचौकी महाआरती के बाद नर्मदा नदी को प्रणाम कर पुष्प प्रवाहित किए गए। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में सभी को प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजित पंचचौकी महाआरती में अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री उमाशंकर सिंधिया, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण, श्रद्धालु और जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कलेक्टर ने नर्मदा नदी के घाटों का निरीक्षण किया

 

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि शुक्रवार को एकादशी के अवसर पर भव्य पंचचौकी महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजित पंचचौकी महाआरती में प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सहित जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने पंचचौकी महाआरती की व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नर्मदा घाटों में लाल पत्थर के सौन्दर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उक्त कार्यों को मां नर्मदा जयंती के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माहिष्मती घाट में बंद पड़ी लाईटों को चालू करने के निर्देश दिए, जिससे माहिष्मती घाट में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने माहिष्मती घाट की साफ-सफाई को निरंतर जारी रखने को कहा।

Related posts

मुस्कान रिहैबिलिटेशन सेंटर में हुआ ध्वजारोहण

Reva India News

2 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

बुनकरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित  

Reva India News

Leave a Comment