Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’आनंद उत्सव’ में आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला 13 जनवरी 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक ली। 14 से 28 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाले आनंद उत्सव की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पंचायतों में कलस्टर बनाकर आयोजन स्थलों का चयन कर पारंपरिक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, आशुतोष ठाकुर सहित समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रत्येक प्रकरणों का समय सीमा में सकारात्मक निराकरण करें। प्रकरणों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास करें। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर फोकस करें। उपार्जन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि उपार्जित धान के परिवहन में गति लाएं। उच्च न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक प्रकरणों पर निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करें। उन्होंने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि शतप्रतिशत आवेदनों का निराकरण करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निःक्षय भारत अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मिशन नेत्र ज्योति की प्रगति, मकरसंक्राति पर्व का आयोजन, केन्द्रीय विद्यालय नैनपुर, उर्वरक भंडारण, मानव अधिकार आयोग के लम्बित प्रकरण, पीएम आवास की प्रगति, भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों, आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा, अंतर्विभागीय बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

माह अक्टूबर 2025 में खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारण के 13 प्रकरण दर्ज किये गये 

Reva India News

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

नो मैपिंग श्रेणी वाले मतदाताओं को नोटिस तामील निर्धारित दस्तावेजों के साथ एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं मतदाता

Reva India News

Leave a Comment