Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए व्यापारी, सामाजिक संगठनों एवं धर्मगुरुओं के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने बैठक में की विभिन्न विषयों पर चर्चा

मण्डला 6 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के व्यापारी संघ, सामाजिक संगठनों तथा धर्मगुरुओं के साथ जिले को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए के संबंध में विस्तृत बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि मंडला जिले के आसपास के जिलों में कोरोना का संक्रमण आ चुका है। ऐसे में मंडला जिले को कोविड से सुरक्षित रखने के लिए व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठन तथा धर्मगुरुओं के विशेष एवं सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। हम सभी को लगातार सतर्क रहते हुए अपने और अपने परिवार को कोरोना वायरस से बचाना है। श्रीमती सिंह ने सभी व्यापारी वर्ग एवं दुकान संचालकों को बताया कि जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति में लिए गए निर्णय अनुसार मॉस्क का उपयोग नहीं करने पर अब 100 तथा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर प्रतिष्ठानों पर 1000 तक का जुर्माना आरोपित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी दुकान संचालकों से आग्रह किया कि वे स्वयं अनिवार्य रूप से मॉस्क पहने तथा बिना मॉस्क के आने वाले सभी ग्राहकों को मॉस्क दें तथा उनसे सामान्य शुल्क लेते हुए उसके पश्चात सामान दें। श्रीमती सिंह ने कहा कि अब सभी दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने के लिए गोले बनाएं तथा इसका कड़ाई से पालन भी सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने बताया कि मॉस्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की निगरानी के लिए जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिन्हें मजिस्ट्रेट पावर जिला दंडाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए हैं। इन अधिकारियों द्वारा सतत रूप से प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं अन्य स्थानों पर निगरानी की जाएगी तथा उल्लंघन पर जुर्माने सहित प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

मंदिरों एवं अन्य संस्थानों में कराएँ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

 

कलेक्टर ने वीसी से जुड़े विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे अपने स्तर पर भी अनुयायियों को मॉस्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की समझाईश देें। इसी प्रकार मंदिर एवं अन्य धार्मिक संस्थानों में मॉस्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने सभी धर्मगुरुओं से आग्रह किया कि आमजनों को इस संबंध में लगातार समझाईश दें तथा जागरूक करें तथा मकर संक्रांति एवं अन्य त्यौहारों को अपने घरों में ही मनाने के बारे में जागरूक करें।

 

प्रवासी वाहन चालकों की कराएँ टेस्टिंग

 

 

कलेक्टर ने व्यापारी वर्ग से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में छत्तीसगढ़ सहित अन्य आसपास के जिलों से भी अलग-अलग प्रकार का सामान आता है। ऐसे में वाहन चालकों एवं मजदूरों में को किसी भी प्रकार के कोविड के लक्षण देखने पर तत्काल उनकी जांच कराएं। ऐसे लक्षणों को छुपाएँ नहीं तथा इन व्यक्ति की जानकारी भी संधारित करें। उन्होंने जिले के टैक्सी संचालकों को भी निर्देशित किया है कि उनकी टैक्सी से जिले से बाहर जाने वाले ड्राइवर एवं अन्य लोगों की वापस आने के बाद टेस्टिंग जरूर कराएं तथा इनकी जानकारी भी रखें।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय, नैनपुर एवं अन्य क्षेत्रों में साफ-सफाई कराये, मुनादी एवं अनाउंसमेंट के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की जानकारी दें। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा तनखा मेमोरियल स्कूल में बनाए गए चाइल्ड आइसोलेशन वार्ड को पुनः सक्रिय करने एवं पूर्व अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों तथा धर्मगुरुओं ने जिले को कोविड से बचाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

Related posts

बच्चों को अध्ययन सामग्री देकर और केक काटकर युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन

Reva India News

जी एस रायसोनी स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ   जूनियर, सीनियर व वेटरन्स खिलाडी दिखा रहे अपना दम

Reva India News

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पत्रकार परिषद समाज कल्याण प्रकोष्ठ ने परिक्रमावासियों को बांटे गर्म कपड़े कराया भोजन 

Reva India News

Leave a Comment