Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने व्यवस्थाएं पुख्ता करें – सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने 26 जनवरी के आयोजन संबंधी बैठक ली

मंडला 13 जनवरी 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन संबंधी बैठक ली। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता करें। आयोजन के संबंध में जिन विभागों को जिम्मेदारियां प्रदान की गई है वे सभी निर्धारित समय से पूर्व अपनी तैयारियाँ पूर्ण कर लें। उन्होंने ध्वजारोहण के दौरान एवं पश्चात् ध्वजसंहिता का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मार्चपास्ट की बेहतर तैयारी कराएं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में थीम तथा गुणवत्ता का ध्यान रखें। शासन की प्राथमिकता की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए झाकियां तैयार करें। कलेक्टर ने परेड, पार्किंग व्यवस्था, बैठक व्यवस्था तथा गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किए जाने आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सहित, संयुक्त कलेेक्टर सीएल वर्मा एवं जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ और आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्व प्रकरणों को निराकृत करें, अभिलेखों को त्रुटिरहित बनाएं – श्री कूमट समय-सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

रबी उपार्जन के लिए जिले में कुल 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च

Reva India News

Leave a Comment