Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय सहकारिता विभाग की प्रशासनिक समिति की बैठक संपन्न

मंडला 15 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री मिश्रा सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला की प्रशासक कमेटी, ऋण कमेटी एवं क्रय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंक द्वारा किये गये ऋण वितरण, वसूली, अमानत संग्रहण एवं बैंक की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक साधारण आमसभा में रखे जाने वाले विषयों की विस्तृत रूप से चर्चा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कृषि ऋण वितरण एवं मध्यकालीन कृषि टर्म ऋण वितरण के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। बैंक के पशुपालन, मध्यकालीन कृषि ऋण तथा व्यक्तिगत अकृषि ऋण के प्रकरण स्वीकृत किये गये।

Related posts

तीन दिवसीय लीड फार्मर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ

Reva India News

आजादी का अमृत महोत्सव’ अंतर्गत 75 लाख पोस्ट कार्ड अभियान 20 तक  

Reva India News

बहुउद्देशीय खेती अपनाकर लाभ कमा रहे फत्तेचंद

Reva India News

Leave a Comment