Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वामित्व योजना से आत्मनिर्भर बन रहे गांव, लोगों को मिला रहा संपत्ति का मालिकाना हक- प्रहलाद पटेल जिला स्तरीय कार्यक्रम 22 हजार 392 हितग्राहियों को संपत्ति कार्ड  वितरित

मंडला 18 जनवरी 2025

स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि स्वामित्व योजना से आत्मनिर्भर बन रहे गांव, लोगों को मिल रहा संपत्ति का मालिकाना हक।

प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के माध्यम से जनता को सशक्त बनाते हुए उनके संपत्ति रिकॉर्ड का डिजिटल सीमांकन किया गया है। प्रदान किये जा रहे संपत्ति कार्ड बैंक से लोन लेने एवं अन्य कार्यों को और अधिक सुविधाजनक बनाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत लोगों को उनकी सम्पत्ति का मालिकाना हक प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की सरकार की यह योजना है। इस योजना के अंतर्गत गांव की आबादी क्षेत्र का सर्वेक्षण कराकर उनके आवासों का नक्शा एवं अधिकार अभिलेख तैयार कराकर परिवार के लोगों को उसके आवास के संबंध में मालिकाना हक के रूप में अधिकार अभिलेख प्रदान किये जाते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा एवं प्रफुल्ल मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस आयोजन में माननीय प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण देखा व सुना गया। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष ठाकुर ने स्वामित्व योजना के जिले में क्रियान्वयन की जानकारी दी।स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को भू अधिकार अभिलेख प्रदान किए गए । कलेक्टर द्वारा पंच चौकी महा आरती कैलेंडर मंत्री श्री पटेल को भेंट किए।  इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू भलावी, नगर मंडल अध्यक्ष रानू राजपूत, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, एडिशनल एसपी अमित वर्मा, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर जेपी यादव,एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम, तहसीलदार हिमांशु भलावी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, विनय मिश्रा, सुधीर दुबे सहित संबंधित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

जिले में अब तक 972.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 16 फरवरी 2024

Reva India News

समाज को समर्थ और संपन्न बनाने के लिए महिला साक्षरता जरूरी – हर्षिका सिंह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment