Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन विभाग से संबंधित विषयों पर टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

मंडला 3 जुलाई 2024

वनविभाग से संबंधित विषयों के संबंध में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि विकास कार्यों के लिए संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय करते हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। जिन कार्यों के लिए वन विभाग से एनओसी प्राप्त करने आवश्यकता है समय पर प्रावधान के अनुरूप कार्यवाही करें। आवश्यक होने पर संबंधित विभाग संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत किए गए सड़क, आंगनवाड़ी तथा स्वास्थ्य केन्द्रों के कार्यों के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने पीएचई, हालोन जल परियोजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, महिला बाल विकास आदि विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वनव्यवस्थापन के लम्बित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुए इस बैठक में उपसंचालक कान्हा पुनीत गोयल, वन मंडलाधिकारी नित्यानंदम एल, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हितग्राहियों को राशन वितरण करने संबंधी कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

ब्लॉक घुघरी के सिमरिया गांव में पीएचई दल ने किया क्लोरिनेशन पेयजल स्त्रोतों में जर्मेक्स एवं ब्लीचिंग पाउडर डालकर किया पानी का उपचार

Reva India News

आज से शुरू होगा हजरत कुतुबुददीन शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक

Reva India News

Leave a Comment