Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रमुख नागरिक गोष्ठी में प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान . लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-जन तक पहुंच रहा भाजपा का अभियान . लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत कार्यक्रम आयोजित

                           मंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत मंडला नगरपालिका टाउन हॉल में प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित की गई। अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता आमजन, युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान, चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद कर रही हैं। यह अभियान आगामी 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा।

सर्वप्रथम गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित से किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं विशिष्ट नागरिकों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके रहीं, वही मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए और वरिष्ठजनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार भ्रम और अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची को व्यवस्थित, पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय बनाने की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद विसंगतियों को दूर करना और पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना है। वहीं प्रमुख नागरिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर देश की जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस द्वारा आमजन को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि एसआईआर मतदाता सूची को अधिक व्यवस्थित और विश्वसनीय बनाने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि मतदाता सूची में वास्तविक और पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज हों।

फर्जी, दोहरे अथवा अपात्र नामों को हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस के भ्रम और झूठ को समझ चुकी है और कांग्रेस को अपने इस रवैये का राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा एसआईआर को लेकर लगातार भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ‘जेनजी’ जैसे मुद्दों की आड़ लेकर भी आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज ऐसे नामों की पहचान की जा रही है, जिनका अस्तित्व नहीं है, जो एक से अधिक मतदाता सूचियों में दर्ज हैं अथवा जिनकी पात्रता पर सवाल है।

ऐसी विसंगतियों को दूर करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में है। प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र और मतदाता सूची की शुचिता को लेकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति जिस प्रकार की भाषा और राजनीतिक वातावरण तैयार किया जा रहा है, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास को मजबूत करना है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा, राजेश कस्तूरचंद जैन, जिला महामंत्री नरेश चंद्रोल, प्रवीण तिवारी, जिला मंत्री जोरावर सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शशि पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुनीत चौरसिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्कर्ष यादव, मंगलेश चक्रवर्ती, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश कछवाहा, विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने निर्माणाधीन संयुक्त तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया

Reva India News

’’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Reva India News

जिले में अब तक 1443.9 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment