Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जंतीपुर में हुआ स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का आयोजन

मंडला 28 फरवरी 2025

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आईटीआई मंडला, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला, जिला रोजगार कार्यालय मंडला जिला शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का आयोजन ग्राम पंचायत जंतीपुर मंडला में किया गया। इस अवसर पर 24 युवाओं ने पंजीयन कराया। प्राचार्य आईटीआई श्री आरएस वरकड़े के द्वारा युवा शक्ति मिशन की जानकारी दी गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला महाप्रबंधक श्री एनके वास्कले द्वारा युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया गया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बीएन झरिया ने उच्च शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति से अवगत कराया। इस अवसर पर सरपंच श्री संतलाल मरावी, सहायक प्रबंधक श्री बलराम यादव सहित युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

जिले की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना की पुस्तिका का विमोचन  

Reva India News

दिव्यांगजनों को उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत मोहगांव आंगनबाड़ी केन्द्र में तिरंगा रैली का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment