Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिषद की संभागीय बैठक आज जबलपुर में .महाधिवक्ता का होगा सम्मान

मण्डला। श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के सभी प्रदेश पदाधिकारी सभी विंग संभागीय पदाधिकारी, प्रदेश/संभाग युवा इकाई एवं संभाग के सभी जिलाध्यक्ष तथा महासचिवों को बैठक आज होटल अग्रोहा अहिंसा चौक सेल्बी हॉस्पिटल के सामने विजयनगर में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गंगाचरण मिश्रा, प्रदेश महासचिव किशोर राय,  वरिष्ठ पदाधिकारी गिरीश पांडे, देवशंकर अवस्थी, महेंद्र दुबे की  उपस्थिति में होगी। बैठक के प्रथम सत्र में आवश्यक प्रस्ताव एवं चर्चाओं सहित विभिन्न जिलों के परफॉर्मेंस पर चर्चा, नवीन गठन आदि के साथ परिषद की सक्रियता पर महत्वपूर्ण रूप से चर्चा होगी। बैठक के पश्चात नवनियुक्त महाधिवक्ता  प्रशांत सिंह का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप दुबे करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाय स्कूल के संचालक अखिलेश मोबिन होगें। पत्रकारों के उपस्थिति की अपील संभागीय अध्यक्ष राजेश दुबे, महासचिव राजीव उपाध्याय, युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष शुभम शुक्ला, महासचिव सुधीर खरे, प्रवक्ता सत्यजीत यादव, जिला अध्यक्ष विवेक यादव, महासचिव सीएस शर्मा, नवनीत दुबे एवं समस्त परिषद सदस्यों के द्वारा की गई है। मण्डला जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

Related posts

अचल संपत्ति के बाजार मूल्य संबंधी अनंतिम मूल्यों का प्रदर्शन  

Reva India News

बालक दिव्यांग छात्रावास माधोपुर में साइन लैंग्वेज अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

नरवाई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने 14 अक्टूबर को होगी उच्चस्तरीय बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनेगी राज्य स्तरीय नरवाई प्रबंधन की रणनीति

Reva India News

Leave a Comment