Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इंजी. कमलेश तेकाम बनें प्रदेश अध्यक्ष

मण्डला। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद में इंजी. कमलेश तेकाम की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने की है। बता दें कि श्री तेकाम वर्तमान में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी मंडला के जिला अध्यक्ष के पद में विराजमान हैं इसी के साथ वे जिला पंचायत मंडला में उपाध्यक्ष के पद में भी कार्यरत हैं। इनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि  नेतृत्व क्षमता और समर्पण से पार्टी को नई ऊंचाईयां मिलेगी। आपके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिये युवा नेतृत्व के हाथों में कमान सौंपी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री तेकाम बिछिया विधानसभा से दो बार विधानसभा का चुनावी लड़ चुकें हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जवाबदारी युवा नेतृत्व कमलेश तेकाम को सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मध्यप्रदेश में गोंगपा के पक्ष में करने के उद्देश्य से दिया है। अध्यक्ष नियुक्त होने पर समस्त गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की है। नियुक्ति संबंधी सवाल के जबाव में श्री तेकाम ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और वे इस विश्वास को कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की छोटी मोटी समस्याओं को भी अब पूरी ताकत के साथ हल किया जाएगा।

Related posts

जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

स्वच्छता संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

धनवाही में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment