Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भांग दुकान टेण्डर प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

मंडला 25 मार्च 2025

वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक) की अवधि के लिए नवीनीकरण से शेष एवं प्रथम चरण में निष्पादन से शेष भांग दुकान मण्डला का टेण्डर द्वारा दिनांक 27 मार्च 2025 दिन गुरूवार को कलेक्टर मण्डला की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट (जिला योजना सभागार) मण्डला में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निष्पादन किया जायेगा। जिला कार्यालय मंडला में टेण्डर प्रपत्र 27 मार्च 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक जमा कर सकते हैं, टेण्डर प्रपत्र खोलने की कार्यवाही 27 मार्च को 3:30 बजे से की जाएगी। टेण्डर के माध्यम से निष्पादन की कार्यवाही निर्धारित दिनांक को संपन्न न होने की स्थिति में कलेक्टर जिला मण्डला द्वारा अन्य घोषित किसी भी दिन व समय पर टेण्डर की कार्यवाही की जा सकेगी। इच्छुक टेण्डरदाता, टेण्डर प्रक्रिया से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियां साथ ही टेण्डर प्रपत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेखों का विवरण आदि की जानकारी जिला आबकारी कार्यालय जिला-मण्डला के कार्यालय से किसी भी दिवस (अवकाश के दिनों सहित) कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

*KTR बफर जोन की इको विकास समितियों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली*

Reva India News

पथ विक्रेताओं को योजनाओं का लाभ प्रदान करने शिविर आज से

Reva India News

सनातनियों की महासभा में पहुंचे गौतम खट्टर कहा बच्चों को संस्कार के साथ देनी होगी धर्म और समाज की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment