Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने आरडी कॉलेज ऑडिटोरियम में विक्रमादित्य महोत्सव के सूर्य उपासना कार्यक्रम की तैयारियां देखी

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने आरडी कॉलेज के ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए 30 मार्च को विक्रमादित्य महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले सूर्य उपासना कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम में बैठक व्यवस्था, मंच की तैयारी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर एसडीएम मण्डला सोनम सिडाम, सीईओ जनपद पंचायत मंडला विनोद मरावी, बीईओ रंजीत गुप्ता, डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

खनिज गिट्टी के ओव्हरलोड परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहन पर कार्यवाही

Reva India News

सीईओ जि.पं. श्रेयांश कूमट ने खुर्सीपार में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया

Reva India News

मिशन मोड में करें आयुष्मान लाभार्थी कार्ड बनाने का कार्य – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment