Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवाओं से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद क्विज में सहभागिता की अपील 15 से 29 वर्ष के युवा मेरा युवा भारत पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन  

मंडला, 9 सितम्बर 2026

युवाओं को विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत के माध्यम से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत युवाओं को अपने विचार, दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

विकसित भारत क्विज इस पहल से जुड़ने का पहला चरण है। क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को आगे निबंध चुनौती, जिला स्तरीय प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व संवाद तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

जिला युवा अधिकारी श्री भुवन सिंह सोलंकी ने मंडला जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र युवाओं से अधिकाधिक संख्या में मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन कर क्विज में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने विद्यार्थियों, युवा मंडलों एवं शैक्षणिक संस्थानों से भी अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी का रूप देने का आह्वान किया है। विकसित भारत क्विज में सहभागिता के लिए मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन किया जा सकता है।

Related posts

निजी क्षेत्रों में रोजगार के लिए युवाओं की काउंसलिंग करें – कलेक्टर

Reva India News

निवास तहसील में जनगणना प्रशिक्षण जारी, प्रगणकों को दी जा रही फील्ड की बारीकियाँ

Reva India News

दीपेश को मिली दिव्यांग पेंशन की सहायता कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर कराया आदेश

Reva India News

Leave a Comment