Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण हुआ

मंडला 15 अप्रैल 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माह मार्च में अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण किया। कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, प्रभारी जिला पेंशन अधिकारी श्री दिलीप सिंह मरकाम सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरित किए गए हैं उनमें बीईओ कार्यालय बीजाडांडी से कमला शर्मा एवं श्री नन्हेलाल वरकड़े, कलेक्ट्रेट मंडला से श्री लालशाह जगेत, पश्चिम वनमंडल मंडला से श्री मनोहरसिंह सिंगरौरे, बीईओ कार्यालय नारायणगंज श्री भागवत सिंह मार्को, बीईओ कार्यालय मंडला श्रीमती रेखा दुबे एवं रविशंकर यादव, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मंडला श्री उत्तम सिंह चंद्रौल, मलेरिया अधिकारी कार्यालय मंडला श्री रामचरण नंदा, पीडब्ल्यूडी मंडला श्री प्रीतम कुमार दुबे, पूर्व वनमंडल मंडला श्री फागूलाल जंघेला, पीएचई मंडला श्री फूलसिंह धुर्वे, बीईओ कार्यालय नैनपुर श्री धनीराम मलगाम एवं श्री फागूलाल धुर्वे, आयुष विभाग मंडला श्री नारायण कुरारिया तथा बीईओ कार्यालय मोहगांव से श्री इमरत सिंह भारतीया शामिल हैं।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मंगलवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

सत्ता के मद में जिला आंदोलन की अनदेखी मंहगी पड़ेगी* *सिहोरा जिला आंदोलन में समिति की चेतावनी* *जिला की मांग पर तेइसवें रविवार भी धरना जारी*

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment