Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिविल डिफेंस अंतर्गत आरडी काॅलेज में आयोजित किया गया प्रशिक्षण

मंडला, 11 मई 2025

नागरिक सुरक्षा के तहत आपदा एवं आपातकालीन स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य  संबंधी प्रशिक्षण सत्र रविवार को आरडी कॉलेज मंडला में आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण में बीएस डब्ल्यूएमएस डब्ल्यू के विद्यार्थी एवं एनसीसी के कैडेट सम्मिलित हुए। आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य किस प्रकार किया जाता है ? इसकी जानकारी दी गई साथ ही ध्वस्त संरचनाओं में किस प्रकार से सर्च एवं रेस्क्यू किया जाता है ? इस पर विस्तार से चर्चा की गई और आग के बारे में जानकारी दी गई। अग्नि दुर्घटनाओं में आग बुझाने संबंधी अभ्यास भी करवाया गया। घायल व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के लिए लिफ्टिंग एवं मूविंग का भी अभ्यास कराया गया। इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर बनाने का डेमोंस्ट्रेशन किया गया एवं किस तरह से घायल को स्ट्रेचर पर लिटाया जाता है और उसे सुरक्षित स्थान ले जाया जाता है इसकी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद से मुख्यमंत्री समाज विकास कार्यक्रम अंतर्गत समाज कार्य अध्ययन के 33 विद्यार्थियों तथा एनसीसी के 29 कैडेट्स उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में सिविल डिफेंस में जुड़ने हेतु जानकारी दी गई साथ ही फॉर्म भी वितरित किए गए।

Related posts

दवा दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण किया

Reva India News

डोंगरमण्डला भवन में शारीरिक माप से संबंधित ट्रेनिंग का आयोजन

Reva India News

परिवार से बहिष्कृत बैगा बच्चों का किया गया पुर्नवास विभागीय समन्वय से बच्चों का बैगा बालक आश्रम में दिलाया गया प्रवेश कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बाल कल्याण समिति की पहल

Reva India News

Leave a Comment