Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रमोदय आदर्श आईटीआई द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

मंडला, 22 मई 2025

श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में प्रवेश हेतु म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मडल द्वारा स्थापित श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. मुंगलिया छाप नीलबड भोपाल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने संबंधी प्रचार-प्रसार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत मण्डला में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री प्रवीण तिवारी प्रशिक्षण अधिकारी श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल, श्रम पदाधिकारी श्री डी.के. जैन मण्डला, जनपद पंचायत मण्डला के अधिकारी/कर्मचारी एवं म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि म.प्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों हेतु श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. मुंगलिया छाप नीलबड भोपाल में संचालित किया जा रहा है इस संस्था में संचालित ट्रेड तकनीशियन मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन, सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट दो वर्षीय पाठयक्रम है। इसी प्रकार फैशन डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी, इंटीरियर डिजाईन एण्ड डेकोरेशन, आईओटी स्मार्ट सिटी, वेल्डर एक वर्षीय पाठयक्रम है। इन व्यवसायों मे वेल्डर के लिए प्रवेश योग्यता आठवी उत्तीर्ण है। शेष सभी सात पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए दसवी कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश प्रक्रिया कौशल विकास विभाग की डी.एस.डी. पोर्टल पर होगी एवं नये सत्र के लिए आवेदक WWW.dsd.mp.gov.in पर पंजीयन 31 मई 2025 तक कर सकते हैं।

Related posts

पेट्रोल -डीजल, गैस सिलेण्डर के दामों एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आधे दिन का बंद 20 को किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा का भी होगा आयोजन

Reva India News

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 96 आवेदन

Reva India News

करोना काल का बिजली व नल बिल हो माफ़ बच्चों की स्कूल फीस भी माफ़ किये जाने की मांग

Reva India News

Leave a Comment