Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 अप्रैल 2023

मंडला कार्यकाल में जिलेवासियों से मिले सहयोग के लिए मैं सभी की आभारी रहूँगी – हर्षिका सिंह

मंडला 4 अप्रैल 2023

                प्रदेश शासन के आदेशानुसार मेरा स्थानांतरण आयुक्त नगर निगम इन्दौर के रूप में हुआ है। मंडला कलेक्टर के रूप में डॉ. सलोनी सिडाना की पदस्थापना हुई है। मैंने अपने स्थानांतरण के पश्चात प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत 4 अप्रैल 2023 को अपना कार्यभार जिला पंचायत सीईओ को सौंप दिया है। मैं अपने स्थानांतरण संदेश में कहना चाहूँगी कि मंडला जिले में मेरा कार्यकाल लगभग तीन साल का रहा, यह कार्यकाल मेरे लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। इस दौरान मुझे कोविड एवं अन्य महत्वपूर्ण परिस्थितियों में जिले के जनप्रतिनिधि, जिलेवासी, मीडिया, समाजसेवी, महत्वपूर्ण संगठनों तथा प्रशासनिक अमले का आत्मीय सहयोग मिला है। मैं अपने कार्यकाल के दौरान सभी से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।

डॉ. सलोनी सिडाना नई मंडला कलेक्टर

मंडला 4 अप्रैल 2023

                प्रदेश शासन द्वारा 3 अप्रैल 2023 को जारी स्थानांतरण आदेश के अंतर्गत डॉ. सलोनी सिडाना को मंडला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। डॉ. सिडाना 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं तथा जिला पंचायत सीईओ के रूप में जबलपुर में पदस्थ रही हैं। मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह का आयुक्त नगर निगम के रूप में इंदौर स्थानांतरण हुआ है। 2012 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती सिंह 16 जून 2020 से मंडला में पदस्थ रहीं।

जनसुनवाई में आए 30 आवेदन

मण्डला 4 अपै्रल 2023

                जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 30 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, एसीईओ जिला पंचायत श्री मरावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई। मंगलवार को सम्पन्न हुई जनसुनवाई में निवारी के निवासी गम्भू प्रसाद सिंह ने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में, ग्राम चिरईडोंगरी निवासी महेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास पर आपत्ति के संबंध में, ग्राम अंजनिया निवासी कैलाशचन्द्र झारिया ने पेंशन के संबंध में, ग्राम शंकरगंज नारायणगंज निवासी विजय कुमार साहू ने प्रधानमंत्री आवास प्लस में नाम जुड़वाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

वेयरहाउस का निरीक्षण स्थगित

मंडला 4 अप्रैल 2023

                अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण 4 अप्रैल 2023 को किया जाना था, अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। वेयरहाउस के निरीक्षण हेतु संशोधित तिथि पृथक से अवगत कराया जाएगा।

बबैहा पुल आवागमन आदेश

5 अप्रैल से चल सकेंगे समस्त प्रकार के 3 पहिया वाहन-ऑटोरिक्शा तथा भारवाहक, हल्के चार पहिया वाहन फेमिली अथवा पेसेंजर कार

मंडला 4 अप्रैल 2023

                कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने 10 मार्च 2023 को जारी आदेश के अंतर्गत बरेला-मंडला मार्गखंड के अंतर्गत ग्राम बबैहा के निकट पूर्व में विद्यमान पुल पर सुरक्षा जांच का कार्य प्रारंभ होने व तदुपरांत आवश्यकतानुसार सुधार, मरम्मत, सुदृढ़ीकरण का कार्य संभावित होने के कारण बरेला-मंडला मार्गखण्ड के फूलसागर से नारायणगंज व्हाया बबैहा मार्ग को मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 सहपठित नियम 215 मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1994 के तहत 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन, यातायात हेतु फूलसागर से नारायणगंज व्हाया बबैहा मार्ग को प्रतिबंधित किया गया था। संभागीय प्रबंधक म.प्र. रोड डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. जबलपुर के 31 मार्च 2023 के पत्र में लेख किया गया है कि बबैहा पुल का वांछित सुधार कार्य 31 मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार बबैहा पुल से 1 अप्रैल से समस्त प्रकार के 2 पहिया वाहन, 5 अप्रैल से समस्त प्रकार के 3 पहिया वाहन जैसे कि ऑटोरिक्शा तथा भारवाहक, हल्के चार पहिया वाहन जैसे कि फेमिली अथवा पेसेंजर कार, 8 अप्रैल से समस्त प्रकार की मिनी बस तथा छोटे भारवाहक वाहन, 11 अप्रैल से समस्त प्रकार के पैसेंजर बस तथा छोटे ट्रक तथा 13 अप्रैल से बहु-धुरीय वाहनों सहित समस्त प्रकार के अधिकृत वैधानिक वाहनों के आवागमन/यातायात संचालित किया जाएगा। उक्त श्रेणी अनुसार निर्धारित दिनांक से वाहनों का आवागमन बबैहा पुल से प्रारंभ होगा, तब तक वाहनों की श्रेणी के अनुसार आवागमन पूर्व निर्धारित परिवर्तित मार्गों से संचालित होगा।

लाड़ली बहना के पंजीयन में जनसेवा मित्र निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

मंडला 4 अप्रैल 2023

                वर्तमान में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस हेतु प्रतिदिन 105 जनसेवा मित्र 9 विकासखंडों में आवंटित अलग-अलग पंचायतों में जाकर विभिन्न नवाचारों एवं कर्मठता के साथ योजना का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जनसेवा मित्र का यह प्रयास होता है कि हर पात्र तक योजना की जानकारी पहुंचे एवं कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित ना रह पाए।

नवाचारों के क्रम में जनसेवा मित्रों द्वारा जगह-जगह पर जागरूकता हेतु दीवार लेखन किया जा रहा है। उनके द्वारा बनाई जा रही रंगोलियां भी प्रचार में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। लाड़ली बहना योजना से जुड़ने हेतु कुछ प्राथमिक चरण जैसे समग्र केवाईसी, समग्र आधार लिंक एवं बैंक की डीबीटी सक्रियता को पूरा करने के लिए भी जनसेवा मित्र पात्र हितग्राहियों की लगातार सहायता कर रहे हैं। सहायता के इस क्रम में जनसेवा मित्र पंचायतों में बैठकर तथा गांव में घर-घर जाकर योजना की जानकारी देने के साथ ही साथ पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी कराने में सहयोग कर रहे हैं। वनोपज संग्रहण के लिए सुबह से घर से बाहर जाने वाली पात्र महिलाओं की जानकारी प्राप्त कर जनसेवा मित्र उनके खेतों में जाकर पात्र महिलाओं का ईकेवाईसी करा रहे हैं।

एन.सी.डी. कार्यक्रम का आयोजन आज

मंडला 4 अप्रैल 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिशन संचालक म.प्र. के द्वारा किये गये एम.ओ.यू. के आधार पर केयर इंडिया संस्था द्वारा मंडला जिले के सभी विकासखण्डों में एन.सी.डी. के क्रियान्वयन हेतु कार्यक्रम का शुभारंभ 5 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन किंगफिशर होटल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

जनसेवा मित्रों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन करें

मंडला 4 अप्रैल 2023

                अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डला जिले के 5 विकासखंडों में जनसेवा मित्रों के रिक्त पदों हेतु आवेदन 6 अप्रैल 2023 दोपहर 2 बजे तक ज़िला कलेक्टोरेट के लोकसेवा प्रबन्धन विभाग में अपेक्षित फॉर्मेट में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18-29 वर्ष हो एवं स्नातक व स्नातकोत्तर में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हों, (उत्तीर्ण वर्ष 2020-2022) रिक्त पद तालिका नैनपुर-9, बीजाडांडी-5, नारायणगंज-4, घुघरी-10, मवई-2 है।

हनुमान जन्मोत्सव पर होंगे कार्यक्रम
मण्डला। जिला पंचायत के पास स्थित हनुमान शेष नाग मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कांसकार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 6 अप्रैल को प्रात: हनुमान जी को चोला चढ़ाया जाएगा। साथ ही भगवान भोलेनाथ व शेषनाग व रामलाला को श्रृंगार अर्पित किया जाएगा। इसके बाद हवन और महाआरती होगी व भण्डारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रृद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने अपील की है।

ईनर टीम पहुंची परिषद कार्यालय
मण्डला। मंगलवार को पत्रकार परिषद कार्यालय में इनर वॉयस की टीम पहुंची। यहां पर सामाजिक धार्मिक सहित जनसमस्याओं को लेकर युवाओं ने अपने विचार रखे। परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने टीम के युवाओं से कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ ईमानदारी से काम करना पड़ता है जिस तरह ईनर वॉयस की टीम दीपमणी खैरवार के मार्गदर्शन में सामाजिक धार्मिक और जनहितकारी काम कर रही है यह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान कुलदीप ठाकुर, प्रवीण बर्मन, शनि गोटिया, प्रतीक धूमकेती, आरध्य सैन, सागर मार्को, ललित कुशराम, ब्रजेश सेन, कुश गंगवाल, अभिषेक पड़वार, शिवांश दुबे, नवीन झारिया, पत्रकार परिषद से आकाश रघुवंशी, दीपक रजक, राजेन्द्र बंजारा, रोहित बघेल सहित ईनर वॉयस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दो दिवसीय हनुमान जन्म उत्सव

मण्डला। ग्राम ओघट खपरी में दो दिवसीय हनुमान जन्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां 5 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 6 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से प्रतिमा स्थापना हवन र्कीतन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। सिवनी से आचार्य महेन्द्र मिश्र के विशेष सानिध्य में दो दिवसीय हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस पूरे आयोजन में मुख्य यजमान लखन भैया, भूरा भैया, बसंत ठाकुर, शिवेश ठाकुर एवं स्थानीय ग्रामीण व महिला मंडल का सहयोग है।

नवनीता बनी भारतीय साहित्य परिषद अध्यक्ष

मण्डला। विगत  दिवस संस्कृति भवन गौड़ी पब्लिक ट्रस्ट में अखिल भारतीय साहित्य परिषद  जिला इकाई की कार्यकारिणी निर्माण व परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों व रचनाकारों ने भाग लिया।  नवगठित कार्यकारिणी के अंतर्गत जिला इकाई की अध्यक्ष के  पद पर श्रीमती नवनीता दुबे नूपुर को मनोनीत किया गया  एवं सचिव श्रीमती प्रीति मनीष दुबे,  विजय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, नवीन जेन अकेला, मालती लखेरा, श्रीमती अर्चना जैन, बब्बल खरया को संरक्षक, आभा वर्मा, सावित्री पंड्या, लखन कछवाहा, हेमंत श्रीवास्तब को उपाध्यक्ष, सुनीता सोनी  संगठन मंत्री, अनिल वर्मा कोषाध्यक्ष, मंत्री योगिता चौरसिया एवं महामंत्री साधना दुबे को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ साहित्यकारा प्रतिमा बाजपेयी ने आगामी 23 अप्रैल को आयोजित किये जाने वाले संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा तैयार करते हुए परिचर्चा की। कार्यक्रम के अंत मे वरिष्ठ सहित्यकारा स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा दीक्षित के लिये दो मिनट का मौन धारण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रीमती विनीता मिश्रा, योगेश चौरसिया, आशा अवस्थी, सुनील मिश्रा, अनुषिका दुबे, पूजा ज्योतिषी एवं अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

Related posts

ग्रामीणों ने सीखा पानी जाँच का तरीका एवं प्राप्त की फील्ड टेस्ट किट

Reva India News

ऑडिट कार्य 100 प्रतिशत कराने पर जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया सम्मानित

Reva India News

आकाशीय बिजली, वज्रपात आदि से बचाव के लिए सुझाव

Reva India News

Leave a Comment