Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल एवं पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने दयोदय गौशाला का अवलोकन किया हथकरघा कारीगरों से की बातचीत

मंडला, 22 मई 2025

प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल और पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम आमानाला में स्थित दयोदय गौशाला का अवलोकन किया। उन्होंने गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों से पशुधन की संख्या, गौसेवा में लगे स्वयंसेवकों तथा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। गौशाला की व्यवस्थाओं के अवलोकन के दौरान मंत्री द्वय ने प्रबंधन समिति की सराहना की। मंत्री द्वय ने गौशाला में गौमाताओं का पूजन एवं भोग खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। समिति सदस्य श्री नितिन जैन ने बताया कि गौशाला की एक अन्य शाखा नगरीय क्षेत्र में भी संचालित की जा रही है, जहां गिर नस्ल की गौमाताओं की सेवा करने का अवसर मिला है।

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल एवं पीएचई मंत्री श्रीमती उइके के द्वारा गौशाला भ्रमण के दौरान परिसर के दूसरे भाग में पंडित भूरामल सावजी प्रकल्प द्वारा संचालित हथकरघा केन्द्र का भी भ्रमण किया गया। वहां काम कर रहे कारीगरों से बातचीत करते हुए कपड़े की बुनाई तथा प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी ली। हथकरघा केन्द्र के प्रमुख श्री अनुराग जैन ने प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके को खादी का गमछा भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री द्वय ने परिसर में स्थित जैन मुनी महाराज श्री के डोला के दर्शन भी किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मंडला श्री पीयुष मिश्रा, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी सहित गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 नवम्बर 2023

Reva India News

पूर्व सामान्य वनमंडल मंडला के अंतर्गत एक बाघ मृत मिला

Reva India News

अपर कलेक्टर ने लिया खाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा

Reva India News

Leave a Comment