मंडला, 22 मई 2025
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान के समापन पर राज्य स्तरीय समारोह सांदीपनि सभागार, राजभवन, भोपाल में आयोजित हुआ। राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के विशेष आतिथ्य में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड बीजाडांडी के टी.बी. चैम्पियन श्री ओम बैगा ने स्वयं की टी.बी. की कहानी बताई गई, जिस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के द्वारा टी.बी. चैम्पियन ओग बैगा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत वर्ष 2024 में ग्राम कन्हरगांव विकासखण्ड नैनपुर के रजत श्रेणी में चयनित होने पर ग्राम कन्हरगांव की सरपंच श्रीमति ताराबाई सुरेखिया, सी.एच.ओ. सुश्री श्रेया पॉल को प्रमाण वितरित कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट वितरण किये जाने हेतु चुटका परियोजना, एन.पी.सी.आई.एल. से श्री संजय कुमार गुमास्ता सी.सी.ई. एवं श्री अमित गुप्ता, मेंबर सेक्रेटरी को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पी.एस. हेल्थ श्री संदीप यादव, हेल्थ कमिश्नर श्री तरूण राठी, एम.डी. एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, एस.टी.ओ. डॉ. स्मृति सिंह की उपस्थिति रही। जिला मण्डला से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरोते, जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, प्रभारी डीपीसी श्री गौरव साहू, एसटीएस श्री सुनील करयार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
