Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रतिभा योजना के लिए 31 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

 

 

मंडला, 13 नवम्बर 2026

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रतिभा योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित पाठ्यक्रमों एवं संस्थाओं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी एमपीटीएएसी पोर्टल के माध्यम से 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार कार्यालय कलेक्टर, जनजातीय कार्य विभाग मंडला द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने जिले के समस्त पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने की अपील की है, ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Related posts

दुकानदार ग्राहकों को हेलमेट का उपयोग करने की दें समझाईश

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कमिश्नर का स्वागत किया

Reva India News

खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गईं दण्डात्मक कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment