Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैदिक गुरुकुल में चरित्र निर्माण शिविर 16 मई से

मण्डला। काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर युवक युवती चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन 16 मई से किया जा रहा है। आचार्य भीमदेव नैष्ठिक ने बताया कि काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं युवक-युवती चरित्र निर्माण शिविर के समापन अवसर पर 22 मई को गुरुकुल परिसर गयाजीपुर जिलहरी घाट में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वैदिक परंपरा, राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा कार्यक्रम आचार्य आचार्य मनुदेव वाग्मी के ब्रह्मत्व में सायं 4 बजे प्रारंभ होगा जिसमें 11 कुंडीय सर्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में देश समाज एवं विश्वकल्याण की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार होंगे इसके पश्चात आमंत्रित विद्वानों द्वारा धर्म, संस्कृति एवं चरित्र निर्माण विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिए जाएंगे शिविर में भाग लेने वाले युवक एवं युवतियों द्वारा शौर्य प्रदर्शन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा इसमें पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र संचालन, आत्मरक्षा कौशल एवं अनुशासन आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजकों के अनुसार यह शिविर युवाओं में संस्कार, राष्ट्रनिष्ठा एवं आत्मबल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है जिसका समापन 22 मई को एक साथ होगा कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं एवं नागरिकों के सम्मिलित होने की संभावना है इस आयोजन से पूर्व 21 मई को सायं लगभग 3:30 बजे मंडला शहर में अस्त्र-शस्त्र सहित भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शिविरार्थी, संत-महात्मा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगेआयोजन समिति ने इसे भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के गौरव प्रदर्शन का प्रतीक बताया है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संपतिया उईके तथा फग्गन सिंह कुलस्ते की विशेष उपस्थिति रहेगी आयोजकों ने जिलेवासियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।

Related posts

उचित मूल्य दुकान खोलने हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

ज्ञान दीप स्कूल की एलुमनाई मीट 2025 का हुआ भव्य आयोजन देश विदेश में सीधा प्रसारण देख रोमांचित हुए जान दीप स्कूल के पूर्व छात्र 

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत एक राष्ट्र, एक संकल्प प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment