Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आओ वृक्ष लगाएं धरती का कर्ज चुकाएं, उत्कृष्ट विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मंडला 8 जुलाई 2025

धरती को हरितिमा की चादर उढ़ाने के महत्वाकांक्षी अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला पौधे रोपित किए गए। प्राचार्य कल्पना नामदेव ने वृक्षारोपण कर छात्रों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया। छात्रों से आग्रह किया कि कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। ईको क्लब जिला प्रभारी अखिलेश उपाध्याय ने वृक्षों रक्षति रक्षतः के भारतीय मूल्यों को बतलाते हुए पौधारोपण और संरक्षण की तकनीक व महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजन में शिक्षक विपिन लखेरा, नत्थू सिंह घोषि, नागेंद्र चौहान एवं प्रवीण अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के एनएसएस, ईको क्लब व एनसीसी के छात्रों के उक्त आयोजन में सहभागिता की। अवगत होवे कि संस्था प्रांगण में विविध फलदार व पुष्प के पौधों का रोपण किया गया है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ तेज, 21 जून तक जिलेभर में होंगे योग कार्यक्रम

Reva India News

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक 17 नवंबर को

Reva India News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: 9 मई को गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जाँच व परामर्श

Reva India News

Leave a Comment