Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 80 लोगों की समस्याएं

3 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने योजना भवन सभाकक्ष में जनसुनवाई के दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए 80 आवेदकों की समस्या सुनी। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदनकर्ता को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम सोनल सिडाम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। संपन्न हुई जनसुनवाई में अतिक्रमण, पेंशन, दिव्यांग सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीमांकन, पेयजल, बिजली बिल सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

साईकिल से जिला योजना भवन आए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

 

3 जून विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा अपने कार्यालय से साईकिल चलाकर पहुँचे। साईकिल से जनसुनवाई में आने के संबंध में उन्होंने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं फिट रहने के लिए योग, व्यायाम अथवा साईकिल चलाने जैसी गतिविधियों का संदेश देने के लिए विश्व साईकिल दिवस पर साईकिल का उपयोग किया गया है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद लोगों को अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

Related posts

आध्यात्मिक महत्व वाली जल संरचनाओं का पुनरोद्धार करायें- मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान की सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

आईएफएमआईएस में समग्र आईडी का लिंक नहीं तो मई माह का वेतन नहीं  

Reva India News

Leave a Comment