Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मवई के ग्राम पखवार में आयोजित की गई ’प्रशासन आपके द्वार’ चैपाल अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी जानकारी, संबंधित आवेदन भी लिए

5 जून 2025, मंडला

ग्रामीणों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें इन योजनाओं से लाभांवित कराने के उद्देश्य से प्रशासन आपके द्वार चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में नक्सल प्रभावित बिछिया अनुविभाग के वनांचल क्षेत्र की पंचायतों में यह आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिछिया अनुविभाग की अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमती सोनाली देव के नेतृत्व में जन कल्याण के लिए प्रशासन आपके द्वार चैपाल मवई विकासखंड के ग्राम पंचायत पखवार में आयोजित किया गया। शिविर में हितग्राहियों का पात्रतानुसार चिन्हांकन किया गया। आयोजित चैपाल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग के साथ अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए।

 

विभिन्न योजनाओं के 109 आवेदन प्राप्त हुए

 

प्रशासन आपके द्वार चैपाल में उपस्थित ग्राम वासियों ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में अपने आवेदन प्रस्तुत किये। पखवार की चैपाल में ईकेवाईसी के 7 आधार के 10, पेंशन योजनजा के 2, नेत्र जांच के 30, चश्मा वितरण के 30, पशु केसीसी के 4, मुर्गीपालन के 4, मत्स्य केसीसी के 10, खाद्य विभाग के पात्रता पर्ची के 7, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 2, राजस्व विभाग के 3 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान ही सभी आवेदकों की ईकेवाईसी पूर्ण की गई। आधार अपडेशन के आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। पेंशन योजना के लिए पात्र हितग्राहियों का निराकरण करने के साथ-साथ शिविर में 49 लोगों का बीपी, शुगर, एनीमिया आदि की जाँच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 21 आवेदकों को नेत्र जांच के बाद चश्मा वितरण भी किया गया।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 89 आवेदकों की समस्या

Reva India News

संपत्ति विरूपण अधिनियम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – डॉ. सिडाना

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 अप्रैल 2023

Reva India News

Leave a Comment