Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिद्ध बाबा पडांल घुघरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बैठक आयोजित

मंडला, 16 अप्रैल 2026

सिद्ध बाबा पडांल घुघरी में जन अभियान परिषद द्वारा बैठक सह ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिद्ध बाबा आश्रम से श्री शीतल महाराज, जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश प्रचारक श्री नैनसुख, ब्लॉक समन्वयक श्री नेहवाल धुर्वे सहित नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री शीतल महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी कार्य करे और आत्मपहचान के साथ आगे बढ़े। वहीं श्री नैनसुख ने ग्राम सुपोषण भूमि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग से बचने तथा गौमूत्र एवं गोबर के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।

जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के दूसरे चरण में किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जल स्त्रोतों के किनारे सोखता गड्ढों का निर्माण, बोरी बंधान, जनजागरूकता रैली एवं कलश यात्रा जैसे आयोजन किए जाएंगे। सिद्ध बाबा परिसर के नीचे स्थित जल स्त्रोत की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अंत में सभी उपस्थितजनों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

Related posts

’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

ज्वाला जी वार्ड में बनेगा रंगमंच ,विधायक ने किया स्थल निरीक्षण। *वार्डवासियो को दी लाड़ली बहना की जानकारी*

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment