Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभागवार निर्देशों का संबंधित विभाग अनिवार्यतः पालन करें – कलेक्टर श्री मिश्रा एपीसी की फॉलो बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

6 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एपीसी द्वारा विगत दिनों में ली गई बैठक के संबंध में संबंधित अधिकारियों की फॉलो बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि एपीसी की बैठक में दिए गए विभागवार निर्देशों का संबंधित विभाग अनिवार्यतः पालन करें। उन्होंने बैठक में कृषि, मार्कफेड, मत्स्य, उद्यानिकी, पशुपालन, जिला सहकारी मर्यादित एवं संबंधित विभागों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि संबंधित विभाग शासन स्तर से प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करें।

कलेक्टर ने मण्डला, निवास, बिछिया तथा नैनपुर में डबल लॉक केन्दों के आधुनिकिकरण के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने उर्वरक भंडारण की समीक्षा करते हुए जिले की क्षमता के अनुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही विकासखण्डों में उपलब्ध खाद का आवश्यकतानुसार उठाव करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएफएमई, ड्रिप एप्लीकेशन एवं स्प्रिंक्लर, आचार्य विद्यासागर योजना एवं केसीसी निर्माण, कोल्ड स्टोरेज, नरवाई प्रबंधन, नवीन मिट्टी परीक्षण, उर्वरक ग्राम प्रदाय सेवा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। गोलमेज में सम्पन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, उप संचालक कृषि मधु अली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अपनी जीवनशैली में खेलकूद व फिटनेस को शामिल करें- सांसद श्री कुलस्ते सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नमो मैराथन आयोजित

Reva India News

एकलव्य विद्यालय पिपरिया के सर्दी, सिरदर्द एवं बुखार से पीड़ित बच्चों को कराया गया भर्ती बीमार बच्चों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर  

Reva India News

इंजी. कमलेश तेकाम बनें प्रदेश अध्यक्ष

Reva India News

Leave a Comment