Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समिता को जनसुनवाई में मिली आर्थिक सहायता एवं दिव्यांग प्रमाण प्रत्र

10 जून 2025, मंडला

घुघरी विकासखंड के ग्राम चोबा निवासी समिता उर्वे ने 10 जून को सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेष मिश्रा को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। आवेदिका की समस्याओं को सुनने के बाद कलेक्टर ने सिविल सर्जन डाॅ. विजय धुर्वे को निर्देशित कर जनसुनवाई में ही दिव्यांग प्रमाण प्रत्र बनवाया। साथ ही जीवनयापन के लिए दिव्यांग समिता को रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 5 हजार 1 सौ रूपए की सहायता राषि का चैक भी प्रदान किया गया। इसके अलावा आने जाने का किराया देकर आर्थिक सहायता की गई। समस्याओं का तत्काल निकराकरण होने पर आवेदिका ने संवेदनषील जिला प्रषासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

कलेक्टर ने अग्निवीर कौशल प्रशिक्षण के कार्ययोजना पर चर्चा की

Reva India News

निवास (न.परि) को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

चयन संबंधी दावा, आपत्ति 25 तक आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment