Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन संबंधी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  

10 जून 2025, मंडला

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा वीडियो काॅफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलो के निर्वाचन/उपनिर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में समस्त सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में आयोग के निर्वाचक नामावली संबंधी कार्यों एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न योजनाओं/प्रेस विज्ञापनों/प्रेस विज्ञप्तियों का सतत रूप से प्रचार-प्रसार करने एवं आयोग/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशों के त्वरित आदान-प्रदान हेतु वाट्सऐप्प ग्रुप बनाए जाने के निर्देश दिये। आयोग/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के सोशल मीडिया एकांउट को फालो करने तथा नियुक्त कैम्पस एम्बेसडर को भी सक्रिय करने के निर्देश वीडियो काॅफ्रेस में दिये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अपने सभी बीएलओ को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सोशल मीडिया एकांउट को फालो करने हेतु निर्देशित करें तथा विभिन्न स्तरों पर वाट्सएप्प ग्रुप बनाकर समस्त सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में आयोग के निर्वाचक नामावली संबंधी कार्यो एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के निर्देशित किया गया। मण्डला एनआईसी कक्ष से अपर कलेक्टर अरविंद्र सिंह, एसडीएम सोनल सिडाम, निर्वाचन अधीक्षक अरूण कुषवाहा वीसी में शामिल हुए।

Related posts

राशन दुकान के चक्कर काट रहे कार्ड धारी

Reva India News

वृद्धाश्रम रपटा घाट और वन स्टॉप सेंटर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Reva India News

संवैधानिक अधिकार पद यात्रा 2021 सर्व आदिवासी सामाजिक ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment