Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हस्तशिल्पियों को कौशल हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं उपकरण प्रदाय हेतु बजट आवंटित

19 जून 2025, मंडला

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिये कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 अंतर्गत जिले के हस्तशिल्पियों को कौशल हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं उपकरण प्रदाय किया जाना है। जिसके लिये जिले के शिल्पियों, स्व सहायता समूहों, अशासकीय संस्थाएँ, शासकीय संस्थाओं, सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों से 25 जून 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। हाथकरघा संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 के प्रथम 4 माह अप्रेल से जुलाई 2025 तक के लिये विवरण अनुसार बजट आवंटित किया गया है। पात्रता अनुसार प्रस्ताव इस कार्यालय में 25 जून 2025 तक जमा करें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय पर मो नं.-8989723206, 9859500194 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

मिलावट की सूचना देने mpfdamis.in पोर्टल  

Reva India News

ईई पीआईयू श्री सिंह ने भीमडोंगरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

21 जून से प्रारंभ होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान

Reva India News

Leave a Comment