Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारम्भ प्री मेट्रिक हेतु 31 अगस्त एवं पोस्ट मेट्रिक हेतु 31 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि

20 जून 2025, मंडला

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत मध्यप्रदेश राज्य के बीड़ी, चूना पत्थर एवं डोलोमाईट व लोह-मैरीज-क्रोम अयस्क खदान श्रमिक एवं उनके पुत्र-पुत्रियों को शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजनांतर्गत कक्षा 1 से उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर छात्रवृत्ति की राशि रूपये 1000 से 25000 स्वीकृत की जाती है। योजनांतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र छात्र-छात्राओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि प्री मेट्रिक हेतु 31 अगस्त 2025 एवं पोस्ट मेट्रिक हेतु 31 अक्टूबर 2025 निश्चित है। छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए ओ.टी.आर. (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) व फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। आवेदन की पात्रता व संबंधित अन्य जानकारी/शर्तें नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है। ऑनलाईन आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें जो कि स्पष्ट और पठनीय हो। आवेदन करने के पश्चात् अपने शिक्षण संस्थान में संपर्क स्थापित कर अपने आवेदन को स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ही सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें। यह भी सलाह दी जाती है कि यदि पोर्टल पर प्रदर्शित अन्य विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति, जिसमें अधिक राशि प्रदान की जाती है और आवेदक पात्रता रखते हैं, तो ऐसे पात्र आवेदक-आवेदिका संबंधित विभाग की छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाईन आवेदन करने संबंधी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु जबलपुर मुख्यालय के दूरभाष क्रमांक 0761-4039511, 4039510 या ईमेल आईडी we.jabalpur@rediffmail.com, wcjab@mp.gov.in तथा कल्याण प्रशासक कार्यालय, इन्दौर के दूरभाष क्रमांक 0731-2703530 व ईमेल आईडी waind@mp.gov.in पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है। साथ ही मध्यप्रदेश परिक्षेत्र में संचालित अपने नजदीकी औषधालयों एवं केन्द्रीय चिकित्सालय सागर में व्यक्तिगत रूप से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: परियोजना कार्यालय में जागरूकता संवाद

Reva India News

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 30 को मनाया जायेगा शहीद दिवस

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

Leave a Comment