Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान एवं पीएमजनमन योजनांतर्गत कंट्रोल रूम स्थापित

20 जून 2025, मंडला

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान एवं पीएमजनमन योजनांतर्गत मण्डला जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष शिविर अभियान चलाया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, पीएम किसान निधि, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मण्डला में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें सहायक संचालक रंजीत गुप्ता को नोडल अधिकारी कैम्प का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड-2 सतीश चंद्रौल एवं सहायक ग्रेड-3 हेमलता झारिया को कंट्रोल रूम प्रभारी तथा आॅपरेटर हर्ष चंद्रौल को कंट्रोल रूम सहायक/आॅपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है, जिनको शिविर से संबंधित कोई समस्या हो कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

Related posts

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर प्रत्येक बूथों में निकलेगी जनजातीय गौरव यात्रा . भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक संपन्न

Reva India News

वन ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की दिशा में पहल कलेक्टर ने किया ग्राम बीजाडांडी का पैदल भ्रमण

Reva India News

राजस्व प्रकरणों का निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री वर्मा ने राजस्व महा अभियान 3.0 के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment