Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय में सी.सी.टी.वी. कैमरे का कवर एरिया बढ़ाने के निर्देश जिला रोगी कल्याण समिति मण्डला की बैठक आयोजित

मंडला, 10 मार्च 2026

मण्डला में जिला योजना भवन में जिला रोगी कल्याण समिति की आवश्यक बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला रोगी कल्याण समिति के आय-व्यय संबंधी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसकी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिला रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत आने वाली 89 दुकानों के नवीनीकरण के लिए निर्देशित किया, जिनकी अनुबंध अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा, जो दुकानदार किराया नहीं दे रहे हैं और निविदा शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सचिव जिला रोगी कल्याण समिति को जिला चिकित्सालय मण्डला की सुरक्षा के लिए जनहित में सी.सी.टी.वी. कैमरे का कवर एरिया बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं को दृष्टिगत करते हुए आवश्यक उन्मुखीकरण और सुधार कार्य सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सोनल सिडाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नशामुक्ति अभियान: ग्राम खिरहनी में प्रशासन की सशक्त पहल ग्रामवासियों से शराबबंदी में सहयोग की अपील

Reva India News

धौरगांव के शासकीय नलकूप पर से हटाया अतिक्रमण जन सुनवाई में आई शिकायत पर की गयी कार्रवाई  

Reva India News

मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना का सामूहिक कार्यक्रम 16 अप्रैल को होगा  

Reva India News

Leave a Comment