Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया सामूहिक योग “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ थीम पर प्रश्नोत्तरी एवं गीत संगीत के माध्यम से किया जागरूक

21 जून 2025, मंडला

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की क्षेत्रीय- कार्यालय मंडला के द्वारा एवं सरदार पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट नर्सिंग कॉलेज मंडला, (माय भारत) मेरा युवा भारत मंडला, पतंजलि योगपीठ समिति मण्डला के सहयोग से सरदार पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट नर्सिंग कॉलेज मंडला में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीयजनों के बीच 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास, गीत संगीत, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के तौर पर श्री आशीष ज्योतिषी प्राचार्य, सरदार पटेल कॉलेज मंडला, योग गुरु राम गोपाल यादव, विनोद कुमार पटेल योग गुरु, रघुनंदन झरिया लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी, मेरा युवा भारत, रविशंकर सोनी सहित अन्य योग प्रेमी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष ज्योतिषी प्राचार्य ने जानकारी देते हुए कहा कि  11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि एक जीवन शैली है यह हमें स्वस्थ शांत और खुश रहने की दिशा में ले जाता है। रोज योग करने से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और शरीर मजबूत बनता है आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए हम सभी संकल्प लें योग को अपने दिनचर्या में अपना कर खुद और देश को स्वस्थ बनाएं।

कार्यक्रम के आयोजक एस.के. साहू प्रचार अधिकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में  प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के थीम ’एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिये योग’ भारत की प्राचीन परंपरा का योग एक अभिन्न अंग है, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में उभरा है। यह केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने का एक तरीका है। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक 2.0 अंतर्गत शिविर 21 एवं 22 अगस्त को

Reva India News

जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

*सिलिंडर को चूल्हा बनाकर कांग्रेसियों ने तले पकौड़े-बाइक की निकाली शवयात्रा* *कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया महंगाई बेरोजगारी के विरुद्ध प्रदर्शन*

Reva India News

Leave a Comment