23 जून 2025, मंडला
महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके तहत 4 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। लंबे समय बाद विभाग द्वारा एक साथ जिले के सभी ब्लॉकों में भर्ती की जा रही है। जिले में 58 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 524 सहायिकाओं के खाली पदों को के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है जिसमें पात्रता अनुसार महिलाओं को अवसर दिया जाएगा। दोनों ही पदों की आवेदिकाओं के लिए संबंधित ग्राम और शहरी क्षेत्र के लिए वार्ड निवासी होना अनिवार्य है। रिक्त पदों की पूर्ति हेतु एम.पी. ऑनलाईन के चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in/portal// के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। सभी आवेदन ऑनलाईन होगें एवं समस्त दस्तावेज पी.डी.एफ में अपलोड करने होगें। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की हैं तो जाति प्रमाण पत्र, आवेदिका वर्तमान में बीपीएल में जीवनयापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, विधवा/परित्यक्ता के लिए सक्षम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन ऑनलाइन करना है।
