Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हब फोर एम्पावरमेंट आॅफ वोमेन अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

23 जून 2025, मंडला

आंगनबाड़ी केन्द्र बीजाडांडी परियोजना बीजाडांडी एवं ग्राम भावल आंगनबाड़ी केन्द्र परियोजना नारायणगंज जिला मण्डला में हब फोर एम्पावरमेंट आॅफ वोमेन अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर साक्षी पटवा एवं विधिक केसवर्कर प्रभा पाण्डे द्वारा उपस्थित लोगों को हब अंतर्गत दी जाने वाली सहायताओं एवं वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिये 181 महिला हेल्पलाईन, 18 वर्ष से कम उम्र के अनाथ बच्चों एवं ऐसे बच्चे जो भिक्षावृत्ति में लिप्त हैं या किसी प्रकार के नशे में लिप्त हैं उनके लिये चाईल्ड हेल्पलाईन नं. 1098 व साईबर अपराध के लिये 1930 साईबर हेल्पलाईन नं. के बारे में बताया। महिला संरक्षण अधिनियम 2005 अंतर्गत महिलाओं के संरक्षण एवं उनके महत्व को समझाया और लोगों को महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा न करने हेतु समझाईश दी गई। तत्पश्चात पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को दी जाने वाली सहायताओं एवं उनके सारथी अभियान के संबंध में लोगों को बताकर जागरूक किया। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के टेलीफोन नं. 07642-299078 एवं टोल फ्री नं. 15100 की जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर में आंगनवाड़ी केन्द्र बीजाडांडी से पर्यवेक्षक रेखा पासी, कार्यकर्ता एवं ग्राम भावल आंगनवाड़ी केन्द्र नारायणगंज से पर्यवेक्षक चन्द्रलता मरावी, कार्यकर्तायें एवं वन स्टॉप से बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरीशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

जिले के अधिकारी/कर्मचारी तीन दिवसीय आवासीय आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण डिंडौरी में लेंगे

Reva India News

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

आद्रभूमि संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment