Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रपटे या पुल-पुलिया पर बाढ़ का पानी हो तो पार न करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नागरिकों से की अपील

मंडला 3 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा है कि जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि आवागमन के दौरान सड़क पर या किसी पुल-पुलिया में बाढ़ का पानी तेजी से आ रहा हो, तो नागरिक उसमें आने-जाने से बचें। इस दौरान जोखिम पूर्ण यात्रा करने से भी बचें। सजग रहें और सावधानी बरतें। इसके अलावा नागरिक जल भराव वाले क्षेत्रों में ना जायें और जोखिमपूर्ण जल स्त्रोतों के समीप जाकर फोटो, सेल्फी आदि नहीं लें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नदी, तालाब, पोखर में नहाने अथवा पिकनिक के लिए जाने से मना करें। बारिश के चलते किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान न होने पाए, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुट गया है।

Related posts

बड़ी खैरी के बड़े तालाब पर जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित जनभागीदारी से की गई साफ-सफाई, जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

Reva India News

कलेक्टर ने किया आपदा प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण

Reva India News

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन 5 सितंबर तक

Reva India News

Leave a Comment