Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

193 बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला 9 जुलाई 2025

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसर्स को प्रशिक्षित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विधानसभा क्षेत्र 105-बिछिया (अजजा) के मतदान केन्द्र क्रमांक 41 से 81 तक कुल 40 बीएलओ के लिए बीआरसी भवन सभाकक्ष घुघरी में, विधानसभा क्षेत्र 106-निवास (अजजा) के मतदान केन्द्र क्रमांक 36 से 68 तक कुल 33 बीएलओ के लिए जनपद सभाकक्ष बीजाडांडी में, मतदान केन्द्र क्रमांक 69 से 118 तक कुल 50 बीएलओ के लिए जनपद सभाकक्ष नारायणगंज में, मतदान केन्द्र क्रमांक 119 से 146 तक कुल 28 बीएलओ के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास के कार्यालय में तथा विधानसभा क्षेत्र 107-मण्डला के मतदान केन्द्र क्रमांक 279 से 320 तक 42 बीएलओ के लिए रानी दुर्गावती शास.स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के ऑडीटोरियम में बीएलओ के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 193 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ के कर्तव्य, फार्म 6, 7, 8 को भरना, मोबाईल ऐप से फार्मों को ऑनलाईन करना, डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बीएलओ के कर्तव्य, आचरण, केस स्टडी, ग्रुप स्टडी, गहन पुनरीक्षण आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण सत्र के बाद प्रशिक्षणार्थी बीएलओ का गूगल लिंक के माध्यम से टेस्ट भी लिया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 जुलाई 2025 तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी 945 बीएलओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करना सभी बीएलओ के लिए अनिवार्य है। ऐसे बीएलओ जो अतिवृष्टि/बाढ़ या अन्य अपरिहार्य कारणों से अपने सत्र के निर्धारित प्रशिक्षणों में अभी तक सम्मिलित नहीं हो सके हैं, वे अपने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अवगत कराकर आगामी सत्र के प्रशिक्षणों में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि कोई बीएलओ जानबूझकर अनुपस्थित रहता है तो उसके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

मरार समाज ने प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित

Reva India News

किसान 9 अप्रैल तक करा सकते हैं गेहूँ विक्रय के लिए पंजीयन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment