Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मरारटोला में फंसे 5 व्यक्तियों का किया गया सफल रेस्क्यू

मंडला 4 जुलाई 2025

शुक्रवार को एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव द्वारा जनपद पंचायत बिछिया के मरारटोला में भारी बारिश के कारण 5 लोगों के फंसे होने की सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम व पुलिस बल आपदा उपकरण के साथ यहां पहुंची। संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घर की छत पर फंसे 5 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया। टीम द्वारा बताया गया कि विगत रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण जल स्तर अत्यधिक बढ़ गया, सुबह चारों तरफ अधिक पानी होने के कारण ये लोग बाहर नहीं आ सके और घर की छत पर बैठे रहे। एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट से उक्त स्थल पहुंचकर इन लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

रेस्क्यू किए गए लोगों में बरातीलाल भवरे, सिया बाई भवरे, बिस्सो बाई भवरे, चाँदनी एवं रंजना शामिल है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट सुबह से ही जल भराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। रेस्क्यू टीम में प्रभारी श्री हेमराज परस्ते, श्री राहुल नंदा, श्री हितेश वाजपेयी, श्री गिरानी रजक, श्री जितेन्द्र ठाकुर एवं श्री आकाश ठाकुर शामिल थे।

Related posts

कलेक्टर ने ली डीएलसीसी की बैठक

Reva India News

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में किया गया ऑनलाईन क्विज का आयोजन

Reva India News

जिले में अब तक 892.2 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1033.8 मि.मी. बारिश दर्ज  

Reva India News

Leave a Comment