Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (पीएम-जनमन) की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला 10 जुलाई 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर डी.जे. मोहंती द्वारा 9 जुलाई को स्थानीय कार्यालय मीटिंग हॉल में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोबाईल मेडिकल यूनिट जिले के दूरस्थ अंचलों में जहां 5 किलोमीटर क्षेत्रफल में स्वास्थ्य केंद्र की अनुपलब्धता है वहां चिकित्सा सेवाओं की सुगम प्रदायगी हेतु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। मोबाईल मेडिकल यूनिट एक चलता फिरता हॉस्पिटल है जिसमें सभी प्रकार की सेवाएं एकसाथ मिल जाएंगी। प्रदाय की जाने वाली चिकित्सकीय सेवाएं, निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श जांच एवं उपचार, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, हाई रिस्क चिन्हांकन, प्रबंधन एवं रेफरल, प्रसव पश्चात देखभाल जिसमें उच्च जोखिम महिलाओं का चिन्हांकन, कम वजन शिशु एवं उच्च जोखिम नवजातों की देखभाल हेतु उचित परामर्श सेवाएं एवं समुचित स्तनपान व्यवहार को बढ़ावा देना, नवजातों में जन्मजात विकृति का चिन्हांकन, टीकाकरण दस्त रोग सांस की रोगों का स्क्रीनिंग प्रबंधन करना, फैमिली प्लैनिंग नियोजन, सिकल सेल एनीमिया की जांच, टीबी की प्राथमिक जांच एवं रेफर, संचारी एवं गैर संचारी रोगों की जांच एवं उपचार, वेक्टर जनित रोग एवं उपचार अन्य बीमारी से ग्रसित बीमारियों का उपचार एवं सही समय पर प्रबंधन करना बताया गया।

मोबाईल मेडिकल यूनिट में 6 प्रशिक्षित मानव संसाधन, 65 प्रकार की औषधियों की उपलब्धता, 77 उपकरणों की संख्या, 14 नैदानिक जांचों की संख्या एवं मोबिलिटी गाड़ी की उपलब्धता के साथ टीम रूट प्लान अनुसार ग्राम स्तर पर उपलब्ध होने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोहंती ने बताया कि मोबाईल मेडिकल यूनिट प्रतिमाह कम से कम 24 दिन ग्रामों में जाकर डायग्नोस्टिक एवं क्लीनिकल सेवा, प्रयोगशाला परीक्षण, उपकरण की उपलब्धता, स्वच्छता मानक के साथ ग्राम के एएनएम को पूर्व में सूचित करने के उपरांत जाकर स्क्रीनिंग करेंगे। स्क्रीनिंग उपरांत बीमारियों की लाइन लिस्ट तैयार कर एएनएम एवं बीएमओ को उपलब्ध कराएंगे। पिछले वर्ष डायरिया दस्त रोग आउटब्रेक ग्रामों में जाकर रूट प्लान अनुसार स्क्रीनिंग करेंगे।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पी.एल. कोरी के द्वारा बताया गया कि गर्भवती महिलाओं की प्रारंभिक जांच समय पर करें एवं सिकल सेल हितग्राहियों की जांच उपरांत पोर्टल पर एंट्री कार्य संपन्न करें।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर डी.के. मरकाम ने बताया कि परिवार नियोजन साधनों जैसे गर्भ निरोधक गोलियां, कंडोम, आयुसीडी सेवाओं की काउंसलिंग एवं सेवाएं प्रदान करें साथ ही गैर संचारी बीमारी 30 वर्ष से अधिक समुदाय की उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर, कैंसर की जांच एवं उपचार समय पर करें।

Related posts

राजस्व शिविरों का हुआ आयोजन

Reva India News

टर्मिनल रजिस्ट्रेशन की अवधि 31 मार्च 2022 तक बढ़ी

Reva India News

सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें रू जनसम्पर्क आयुक्त श्री खाड़े अपर संचालक श्री खरे, श्री चौधरी और जनसम्पर्क कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

Reva India News

Leave a Comment