Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम निवास ने किया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

मंडला, 21 नवंबर 2025

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य द्रुत गति से किया जा रहा है। विधानसभा 106 निवास के ईआरओ एवं एसडीएम श्री सीएल वर्मा ने गुरूवार को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने घुरनेर, बिझौली, बिसौरा और अमगांव मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ से गणना पत्रक वितरण एवं पत्रक संकलन के साथ-साथ डिजिटाइजेशन के विषय में चर्चा की। उन्होंने बीएलओ से काम के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बातचीत करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान एसडीएम श्री वर्मा ने ग्राम अमगांव की उचित मूल्य की दुकान पर अचानक पहुंचकर राशन वितरण की जानकारी ली। यहाँ उन्होंने नागरिकों से राशन के वितरण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्ड धारियों को समय पर राशन प्रदाय किया जाये। इस दौरान पटवारी, कोटवार सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

चिटफंड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों पर तत्काल शिकायत करें – कलेक्टर  

Reva India News

*अपने ही खेत में बोनी कर रहे सानिया के परिवार पर मारपीट की शिकायत पहुंची जनसुनवाई*

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment