मण्डला 10 अक्टूबर 2020
कोविड कंट्रोल सेंटर सेमरखापा जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर तथा जिला चिकित्सालय के डीसीएचसी में रखे गए कोरोना पॉजिटिव मरीज एवं उनके उपचार में लगे समस्त चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ लैब टेक्नीशियन सफाई कर्मी सुरक्षा गार्ड के मानसिक तनाव को कम करने के लिए विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर ब्रह्मकुमारी बहनों एवं पतंजलि योगपीठ के मोटिवेशनल स्पीकर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा योग का प्रशिक्षण देते हुए कोरोना वॉरियर्स को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था के जिला संचालिका ममता बहन ने कहा कि सभी इस महामारी कोरोना वायरस और भय के वातावरण में भगवान पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने राजयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को हिम्मत और साहस के गुण को अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से डरे न सावधानी रखते हुए अपने जीवन का निर्वहन करें। ओमलता बहन ने सभी को पॉजिटिव सोचने के साथ सभी को इस समय अपनी वुद्धि को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के लिए राजयोग करने की सलाह दी। अपने मनोवल को ऊर्जावान बनाने के लिए सकारात्मक सोचने को कहा। शिवकुमारी बहन ने गीत गा कर सभी को प्रोत्साहित किया। पूजा बहन ने मेडिटेशन के फ़ायदे बताते हुए सभी को अपने दिनचर्या में राजयोग को सम्मलित करने की सलाह दी। इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कोरोना मरीज एवं ड्यूटी पर उपस्थित सभी संवर्ग के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने सहभागिता की।
