Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गंदगी करने एवं सिंगल यूज पॉलिथिन का उपयोग करने पर 2400 रूपये के चालान काटे गये

मंडला 22 जुलाई 2025

नगर पालिका परिषद मंडला के द्वारा नगर के सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग करने पर 2400 रूपये के चालान काटे गये हैं। उक्त अभियान श्री एस.सी. चौधरी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक, श्री सुनील लाहोरिया, श्री रवि कुमार टकोरिया, श्री घनश्याम घेसरे, श्री पुष्पेन्द्र पाण्डेय वार्ड सुपरवाईजर के द्वारा चलाया गया है।

नगर पालिका परिषद मण्डला के द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि नगर के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करें। बाजार जाते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें एवं अपने पशु को नगर के सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़ें माँ नर्मदा के तट को साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। पूजा-पाठ से निकली निर्माल्य सामग्री माँ नर्मदा के जल में विसर्जित न करें। घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को नगर पालिका के कचरे वाहन में प्रदाय करें।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

बम्हनी बंजर में मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल, घरेलू सिलेंडर जप्त

Reva India News

उप थाना अंजनिया थाना बम्हनी जिला मण्डला की कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment