Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर के प्रयासों से ग्रामीण अंचलों तक पहुँची बेहतर स्वास्थ्य सुविधा ‘आरोग्यम मंडला 2.0’ के तहत 33 ग्राम पंचायतों में भव्य स्वास्थ्य शिविर संपन्न ग्रामीणों को मिलीं निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाइयाँ

मंडला, 21 जनवरी 2026

ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन मंडला द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए ‘आरोग्यम मंडला 2.0’ के तहत बुधवार को जिले की 33 ग्राम पंचायतों में जन स्वास्थ्य शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सतत रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को पंचायत स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर शहरों की ओर भटकना न पड़े।

पंचायत में ही मिला इलाज, हर हितग्राही का हुआ पंजीयन

 

स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचने वाले सभी हितग्राहियों का मौके पर ही पंजीयन किया गया। इसके बाद मरीजों की लैब जांच, आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। शिविरों में लोगों को कुल 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर अनेक सुविधाओं का लाभ मिला।

शिविरों में परामर्श के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे उन्हें समय और पैसे दोनों की बचत हुई तथा इलाज को लेकर भरोसा बढ़ा है। ‘आरोग्यम मंडला 2.0’ अभियान अब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर उभर रहा है।

शिविरों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। शिविरों के दौरान जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिससे व्यवस्थाएं सुचारू बनीं और लोगों को त्वरित सेवाएं मिलीं।

जिला प्रशासन की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि शहरों जैसी सुविधाएँ अब गांवों तक भी पहुँच रही हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो रही हैं, जो जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री मिश्रा की सोच पर सितंबर 2024 में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में इस वर्ष स्वस्थ मंडला की परिकल्पना को साकार करने पुनः आरोग्यम मंडला 2.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार एवं गुरूवार को शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों तक आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है।

शिविर में मिल रही 12 जांचों की सुविधा

 

शिविर में दी जाने वाली सेवाओं के तहत सिकलसेल एनीमिया स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच, 0 से 5 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण, शेष बचे बच्चों का टीकाकरण, कुपोषित बच्‍चों की जांच, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं जांच, किशोर बालक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर की जांच, ओरल केंसर का परीक्षण, अंधत्व परीक्षण, मेंटल हेल्थ परीक्षण, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी कुष्ठ एवं मलेरिया के मरीजों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही शिविर में सिकलसेल, एचबी, यूरिन एलवोमिन, यूरिन शुगर, ब्लड शुगर, मलेरिया, टायफाईड, खखार, एचआईवी, सिफलिस, डेंगू, फायलेरियासिस, हेपीटाईटिस बी तथा हेपीटाईटिस सी की जांच की जाएगी।

Related posts

स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन प्रारंभ करने की मंत्रि-परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति दुग्ध उत्पादकों की आय दोगुनी करने के लिए सहकार्यता अनुबंध पर दी सहमति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद

Reva India News

शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार तक रहेंगे अब प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक लगेंगे कार्यालय

Reva India News

जिले में पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद का आयात-निर्यात प्रतिबंधित धारा 144 के तहत् आदेश जारी

Reva India News

Leave a Comment