Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण

मंडला 23 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा बुधवार को मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र कटरा का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री एलएस सैयाम से बीज उत्पादन केन्द्र को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा की। उन्होंने यहां उत्पादन हैचरी, स्पॉनिंग पूल, इन्क्यूवेशन पूल, प्रजनक पोखर आदि का अवलोकन कर प्रक्रिया को जाना। सहायक संचालक श्री सैयाम ने बताया कि केन्द्र में रोहू, कतला एवं मिरगल मछली बीज का उत्पादन वर्तमान में किया जा रहा है। जिले के मत्स्य पालकों के लिए पर्याप्त मात्रा में मछली बीज की उपलब्धता है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह केन्द्र किसानों को मछली उत्पादन की दिशा में आर्थिक रूप से सशक्त करने और आजीविका के साधन प्रदान करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिले में मत्स्य पालन को व्यवसायिक स्तर तक ले जाने और मत्स्य पालकों को आय के अतिरिक्त अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। कलेक्टर ने यहां निर्मित किए गए फिश पोंड के आसपास समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था करने और प्लांट के समीप आवासो से निकलने वाला गंदा पानी फिश पोंड में न मिले। फिश पोंड की मेढ़ पर अरहर, पपीता आदि की खेती करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सहायक संचालक मत्स्य श्री एलएस सैयाम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बाल मनोविज्ञान, संकेत भाषा विशेषज्ञ एवं दुभाषियों, अनुवादक संपर्क करें

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

कामता में युवाओं दी गई योजनाओं की जानकारी, हितलाभों का हुआ वितरण

Reva India News

Leave a Comment