Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व अधिकारियों ने किया खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण  

मंडला 23 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार किसानों को आसानी से खाद एवं उर्वरक उपलब्ध हो इसके लिए सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिए हैं। राजस्व एवं कृषि विभाग का स्थानीय अमला खाद वितरण केन्द्रों पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग के अमले की केन्द्रवार ड्यूटी भी लगाई गई है। इस कड़ी में एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्र, सहकारी समितियों एवं खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। यहां स्टॉक पंजी की जांच एवं अभिलेखों का अवलोकन भी किया।

Related posts

केएफडब्ल्यू प्रतिनिधिमंडल ने मंडला में सीवरेज परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

Reva India News

जनसुनवाई में जीवन लाल को मिला विकलांगता प्रमाण प्रत्र

Reva India News

नैनपुर में सम्मान समारोह आज

Reva India News

Leave a Comment